शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन कैसे करे।


RTI क्या है

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी महकमे से कुछ भी जानकारी मांग सकता है जिसमे उसे लगता है कि पारदर्शिता नहीं है या फिर अपनी जानकारी के लिए भी वह सूचना के अधिकार का प्रयोग कर सकता है |

आवेदन का प्रारूप

आवेदन करने के लिए कोई निश्चित प्रारूप नहीं है क्योकि आप एक सादे कागज पर भी अपनी एप्लीकेशन लिख कर वांछित जानकारी जो है उसकी मांग कर सकते है या फिर किसी से टाइप करके या टाइप करवाके भी एप्लीकेशन को जमा करवा सकते है |

शुल्क

RTI के तहत सूचना मांगे जाने के लिए निर्धारित फीस 10 रूपये है और अगर आप गरीबी रेखा के नीचे आते है या BPL परिवार से संबधित है तो आपके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जावेगा बशर्ते आपको इस से जुड़े दस्तावेज की फोटोकॉपी जो है वो आवेदन के साथ देनी होती है |

शुल्क का माध्यम

शुल्क नकद या डिमांड ड्राफ्ट या फिर सबसे सुविधापूर्ण तरीके पोस्टल आर्डर से दी जा सकती है और पोस्टल आर्डर या डिमांड ड्राफ्ट जो है वो सम्बन्धित विभाग के अकाउंट ऑफिसर के नाम से होना चाहिए पोस्टल आर्डर किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है

Online आवेदन

अगर आप कोई सूचना केन्द्र सरकार से मागना चाहते है तो Online भी माग सकते । Online आवेदन करने के पहले आपको RTI कि website पर रजिस्टर करने के बाद login करके विभाग का चयन कर आवेदन कर सकते है तथा शुल्क आप डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड , नेट बैंकिंग से कर सकते जो काफी सुविधाजनक । वैसै अब राज्य सरकार के कई विभाग Online हो गए । आप राज्यो के RTI website पर जाकर आवेदन कर सकते है

सूचना प्राप्त करने का समय

सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी गयी सूचना आपको तीस दिन की निर्धारित अवधि के अंतर्गत उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान है नहीं तो आप अपील भी कर सकते है और ध्यान दें कि अगर तीस दिन से अधिक की अवधि हो जाने के बाद अगर सम्बन्धित अधिकारी आपसे किसी तरह की जानकारी से जुड़े दस्तावेज के लिए फीस की मांग करता है तो आप उसके के लिए अपील करें क्योकि अवधि के गुजर जाने के बाद वो आपको बिना किसी शुल्क के सारी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए उतरदायी होगा फिर चाहे उनकी संख्या कितनी भी हो |
RTI आवेदन आप कुछ इस तरह लिख सकते है। (उदाहरण)

   सुचना का अधिकार 2005 की धारा 6(1) और 6(3) के अतर्गत आवेदन ।

सेवामें,
श्रीमान जनसूचना अधिकारी
शिक्षा विभाग जयपुर

विषय : सूचना का अधिकार कानून, 2005 के अंतर्गत विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति से सम्बन्धित सूचनाऐं ।
महोदय
            1.दिनांक DD-MM-YYYY के बाद राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में हिन्दी विषय'  के पद पर किन-किन अध्यापकों /अध्यापक की नियुक्ति की गई तथा किस आदेश के अनुसार नियुक्ति दी गई। कृपया आदेश की प्रति उपलब्ध करावे ।

मैं आवेदन शुल्क के रूप में 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर साथ में भेज रही हूं। कृपया सूचना का अधिकार एक्ट के अनुसार मुझे समय पर सूचना उपलब्ध करावे। 

दिनांक - DD/MM/YYYY
धन्यवाद
आवेदक - XYZ
पता -